दिवाली से पहले बोनस देने की मांग में श्रमिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

बागडोगरा,10 नवंबर (नि.सं.)। बागडोगरा के तिरहाना चाय बागान में बोनस की मांग को लेकर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। बताया गया है कि आज सुबह से ही बागान प्रबंधन का कोई पता नहीं चल पा रहा है। इस बीच आज सुबह बोनस की आस में श्रमिक बागान में एकत्रित हुए। हालांकि, बागान प्रबंधन नहीं दिखे। दो नवंबर को बोनस की मांग में मैनेजर का घेराव करने के बाद बैठक हुई।


आरोप है कि कल रात को भी बागान प्रबंधन ने लिखित पत्र दिया था कि श्रमिकों को बोनस दिया जायेगा। लिखित पत्र देने के बाद भी बागान प्रबंधन नहीं दिखे। इसके बाद चाय श्रमिकों ने बोनस की मांग में क्षोभ प्रकट किया। बोनस नहीं मिलने पर श्रमिकों ने चेतावनी दी कि आंदोलन जारी रहेगा। तृणमूल चाय बागान श्रमिक यूनियन चाय श्रमिकों के साथ खड़ा रहा। यूनियन के सदस्य निर्जल दे ने कहा कि तृणमूल चाय बागान श्रमिक यूनियन श्रमिकों के हित में रखा है। मामले की जानकारी श्रम मंत्री और श्रम सचिव को दी गई है। श्रमिकों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *