डकैती की योजना बना रहे छह बदमाश गिरफ्तार  

सिलीगुड़ी, 01 दिसंबर (नि.सं.)। डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों को एनजेपी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम  कृष्णा दे, अजय बासफोर, विश्वनाथ राय, रंजन साहनी, कार्तिक राय और बप्पा राय है।


एनजेपी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आईओसी से सटे जबराविटा अंडरपास इलाके में दस से बारह बदमाशों के समूह को इकट्ठा  होने की गुप्त सूचना उसकी टीम को मिली थी।

जिसके बाद अभियान चलाते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ लोग भागने में सफल रहा। बदमाशों के पास रॉड, धारदार हथियार और टॉर्च बरामद किए गए है। पुलिस के मुताबिक बदमाश डकैती के इरादे से जमा हुए थे। आज गिरफ्तार बदमशों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *