डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों को भक्ति नगर थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सतर्कता के साथ काम कर रही है।  इसी कड़ी में एक बार फिर भक्ति नगर थाना की पुलिस ने घटना से पहले ही आरोपियों को धर दबोचा है। भक्ति नगर थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम पृथ्वी सोनार, एमडी शाहरुख, एमडी शमीम, सनम गुरुंग, रिकेश तमांग और सरन तमांग है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए यह सभी बदमाश साईं अस्पताल इलाके में इकट्ठा हुए थे। इससे पहले गुप्त सूचना के आधार पर भक्ति नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान कुछ बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है। आज गिरफ्तार सभी बदमाशों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *