दलगांव चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ 

अलीपुरद्वार, 14 दिसंबर (नि.सं.)।  जिले के दलगांव चाय बागान में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। इधर, पिंजरे में तेंदुए के फंसने की खबर सामने आते ही बुधवार की सुबह इलाके में काफी लोग जमा हो गए। चाय बागान सूत्रों के मुताबिक, श्रमिक काफी समय से चाय बागान में तेंदुए की गतिविधियों को देख रहा था। जिससे चाय बागान के श्रमिक दहशत में थे। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए बागान में वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। इस दिन तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। दलगांव चाय बागान के मैनेजर मृगांक भट्टाचार्य ने कहा कि बागान के श्रमिक बहुत दिनों से तेंदुए को देख रहा था। जिसके बाद वन विभाग से बागान में पिंजरा लगाने का आवेदन किया था। जिसमें आज सुबह  एक तेंदुआ को श्रमिकों ने फंसा देखा। श्रमिकों ने पिंजरे में तेंदुए को फंसने से राहत की सांस ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *