दो बहनों से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 21 मई (नि.सं.)। एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने दो बहनों से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को बीती रात कूचबिहार से गिरफ्तार किया हैं। उल्लेखनीय है कि गत 11 मई की शाम दो बहनों के साथ दो युवक पवन अधिकारी व भोला शाह ने एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़ित परिवार के तरफ से 12 मई को एनजेपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल शारीरिक परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इस बीच, स्थानीय लोगों के साथ – साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग में आवाज उठाना शुरु कर दिया था।वहीं, एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने आरोपी दोनों युवक की तलाश में जुट गई।

जिसके बाद बीती रात मुख्य आरोपी पवन अधिकारी को एनजेपी पुलिस ने कूचबिहार जिले के सीताई अंतर्गत अदाबारीघाट इलाके उसके बहन के घर से गिरफ्तार किया गया। हालाकिं इस दौरान आरोपी भागने का कोशिश भी की लेकिन भाग नहीं सका। इधर दूसरे आरोपी की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी हैं। आज गिरफ्तार आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetinterbahistophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahismatbetmatadorbetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibompusulabet girişmatbet girişmatbet güncel girişpusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetmatbetbetcio girişpusulabet girişgrandpashabet girişholiganbet girişcasinolevantholiganbetpusulabetsekabetcasibomgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes