सिलीगुड़ी, 8 जून (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एनजेपी के नेताजी मोड़ निवासी बिकाश साहा और बोकराविटा निवासी पूर्णिमा बिस्वास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एनजेपी थाने से सटे इलाके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से गांजे के कई पैकेट बरामद किए गए है। बुधवार को दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।