दो लापता किशोर उत्तर प्रदेश के नोएडा से बरामद

राजगंज, 3 मार्च (नि.सं.)। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से दो लापता किशोरों को बरामद किया है। ज्ञात हो कि 20 फरवरी को राजगंज के कुकुरजान के निवासी तारिफ हुसैन और मयनागुड़ी के अस्पताल पाड़ा के विजय विश्वास एक साथ लापता हो गए थे। वे दोनों पहले सोशल मीडिया पर दोस्त बने। इसके बाद 20 फरवरी को ये दोनों जलपाईगुड़ी जा रहे बोल कर घर से निकले थे। तब से दोनों लापता थे।

इस संबंध में परिवार की ओर से थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने राजगंज थाने के एसआई मंसूरुद्दीन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नोएडा से दो किशोरों को बरामद किया गया।

बताया गया है कि दोनों किशोर पहले सियालदह पहुंचे और फिर वहां से उत्तर प्रदेश पहुंचे। वे नोएडा के सेक्टर फाइव स्थित एक होटल में काम करने लगे। शुक्रवार को दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes