दो नाबालिगों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। नाबालिगों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में सिलीगुड़ी महिला थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम बाघाजतिन काॅलोनी इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विनोद कुमार गुप्ता है। वे बाघाजतिन इलाके का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार गुप्ता कुछ समय से दो नाबालिगों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जिसके बाद दोनों नाबालिगों ने जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद परिवार की ओर से सिलीगुड़ी महिला थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी।

शिकायत के बाद महिला थाना की पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार गुप्ता को बाघाजतिन काॅलोनी इलाके से गिरफ्तार किया। सिलीगुड़ी महिला थाना पुलिस ने आज आरोपी को मेडिकल जांच के बाद सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *