सिलीगुड़ी मेंं ड्यूटी के वक्त शराब पीने और दबंगई कारनामे कारण महिला पुलिस अधिकारी तानिया राय सस्पेंड

सिलीगुड़ी,25 अक्टूबर(नि.सं.)।अपने कारनामे को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बनी महिला पुलिस अधिकारी तानिया राय पर गांज गिर गई है। वायरल वीडियो पर नजर परने के बाद सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक्शन लेते हुए पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन की एलएएसआई (LASI) महिला पुलिस अधिकारी तानिया राय को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि 46 नंबर वार्ड अंतर्गत एक स्कूल मैदान में दो नाबालिग युवक और युवती बात कर रहे थे। तभी पिंक मोबाइल वैन पेट्रोलिंग के दौरान वहां पहुंची। आरोप है कि इस दौरान पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन में सवार महिला पुलिस अधिकारी तानिया राय ने नाबालिग युवक और युवती की पिटाई कर दी। जिसे देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोग गुस्सा हो गये।

लोगों ने महिला पुलिस अधिकारी को घेर कर विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि, लोगों के आक्रोश को देखते हुए पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन वहां से निकल गयी। लेकिन यह पूरी घटना वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गयी। इतना ही नही महिला पुलिस अधिकारी पर ड्यूटी के वक्त शराब पीने का आरोप भी लगा। जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ करवाई की गयी। इस विषय पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डीसीपी विश्वचंद ठाकुर ने कहा कि इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन से बीते कल एलएएसआई तानिया राय को हटाते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार एलएएसआई तानिया राय पहले प्रधान नगर थाना में महिला कांस्टेबल (LC) थी। कुछ महीनों पहले ही प्रमोशन के बाद एलएएसआई बनी। इधर,महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन शुरू होने के बाद वेस्ट जोन अंतर्गत पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन में तानिया राय को तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद सभी पुलिसकर्मियों को लापरवाही न बरतने और जनता के साथ दुर्व्यवहार न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagaminglunabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomcasinowontipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet güncel girişcasibomsekabet girişmatadorbetsuperbetin girişonwinjojobetjojobet girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabettarafbetbonus veren sitelertarafbetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın aljojobetGrandpashabetbonus veren sitelercasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes