डुआर्स के चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

अलीपुरद्वार,18 दिसंबर (नि.सं.)। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। यह मामला अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट बीरपाड़ा ब्लॉक अंतर्गत रामझोड़ा चाय बागान के14 नंबर सेक्शन की है।


बताया गया है कि आज स्थानीय लोगों ने सबसे पहले तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद किया। चाय बागान में काफी समय से तेंदुए नजर आ रहा था। जिससे श्रमिक दहशत में थे। इसके बाद वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया। आज उक्त पिंजरा तेंदुआ फंस गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *