डुआर्स के महिलाओं ने सादगी के साथ मनाया हरतालिका व्रत

नागराकाटा,21 अगस्त (नि.सं.)। डुआर्स के बागराकोट, मालबाजार, मेटली, नागराकाटा, बानरहाट, वीरपाड़ा एवं अन्य जगहों के महिलाओं ने पति के दीर्घायु होने व परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ आज परंपरागत तरीके से हरतालिका व्रत (तीज) का पर्व मनाया है।


कोरोना महामारी के कारण महिलाओं ने यह पर्व सादगी तरीके से मनाया। कोरोना महामारी व राज्य व्यापी लाॅकडाउन होने के कारण महिलाओं ने यह पर्व को सादगी तरीके से मनाया। जलढाका नदी, डायना नदी में महिलाओं ने नदी के पास भगवान शिव का आरधना किया तो कुछ महिलाओं ने घर में साधारण तरिका से तीज पर्व मनाया।हालाकिं इस बार नदियों में महिलाओं कि उपस्थिती कम थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *