दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा 8 वर्षीय चिरंजीत बर्मन लापता, तलाश जारी  

सिलीगुड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए आठ वर्षीय चिंरजीत बर्मन के डूब जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 24 घंटा के बाद भी चिरंजीत का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सिविल डिफेंस की टीम नदी में लगातार चिरंजीत की तलाश कर रही है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक नंबर वार्ड के दो नंबर पंचानन कॉलोनी में रहने वाले वासुदेव बर्मन का 8 साल का बेटा चिंरजीत बर्मन स्कूल से आने के बाद अपने दोस्तों के साथ दोपहर को नदी में नहाने गया था। घर नहीं लौटने पर चिरंजीत के मां और बहन ने आस पड़ोस, अपने रिश्तेदार के यहां खोजबीन शुरू किया, फिर भी चिरंजीत का कोई खबर नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद एक युवक ने बताया कि उसने आखिरी बार चिरंजीत को नदी में नहाते हुए देखा था। इसके बाद नदी में चिंरजीत की तलाश शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

बाद में पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को इसकी खबर दी गई। खबर मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और चिंरजीत की तलाश शुरू किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज भी चिंरजीत की तलाश की जा रही है।  इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *