दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में सात घायल

खोरीबाड़ी,15 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी-घोषपुकुर सड़क पर सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गये। बताया गया है कि आज यात्रियों को लेकर एक वाहन खोरीबाड़ी से घोषपुकुर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन के साथ उक्त वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी।


जिसके चलते यात्रीवाही वाहन में सवार 6 लोग और अन्य चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गये। घटना के बाद घायलों को बरामद कर खोरीबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *