दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस के सामने दबंगई दिखाते दबंग, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित अशरफ नगर इलाके में दो पक्ष के बीच मुहर्रम के दिन हुए विवाद के मामले में दार्जिलिंग जिला नागरिक कमेटी की तरफ से आज सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

वहीं, घटना की रात पुलिस के सामने अपराधियों द्वारा हथियार लहराने और आराम से निकल जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाये है।दार्जिलिंग जिला नागरिक कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद नूरुल इस्लाम ने बताया कि 20 अगस्त को अशरफ नगर के रहने वाले आशिक मलिक उर्फ गुड्डू ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्थानीय कुछ युवकों के साथ मारपीट किया। घटना आपसी बातचीत के बाद सुलझा भी लिया गया था। लेकिन फिर भी युवकों के साथ गुड्डू ने मारपीट किया। इतना ही नहीं रात के समय पुलिस के सामने हथियार लहराया और पुलिस मुखदर्शक बनी रही। जिससे साफ़ है कि अपराधियों का भक्तिनगर थाना के साथ साठगाठ है।

वहीं, घटना सीसीटीवी फुटेज प्रकाश में आने के बाद पुलिस पर दवाब काफी बढ़ गया है। पुलिस कमिश्नर ने इस घटना को लेकर खुद भक्तिनगर थाना के अधिकारी से पूरी जानकारी ली है।

सूत्रों ने बताया है कि आशिक मलिक उर्फ गुड्डू ने सालुगाड़ा से लेकर अशरफ नगर तक अपना प्रभाव जमा कर रखा है। गुड्डू के खिलाफ भक्ति नगर थाने में कई शिकायत दर्ज है। दूसरी तरफ घटना को लेकर डीसीपी जोन वन जॉय टुडू ने कहा है कि भक्ति नगर थाना में केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagaminglunabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomcasinowontipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet güncel girişcasibomsekabet girişmatadorbetsuperbetin girişonwinjojobetjojobet girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabettarafbetbonus veren sitelertarafbetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın aljojobetbonus veren sitelercasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes