द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा ने निकाली अभिनंदन यात्रा

बागडोगरा,31 जुलाई (नि.सं.)। द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनी हैं। अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति मुर्मू के बनने के बाद आदिवासी समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल है। आज भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए अभिनंदन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा विजयनगर से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर पुनः हाथीघिसा पर समाप्त हुई।


इस संबंध में भाजपा की महिला नेत्री लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि एनडीए से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी हैं। वह आदिवासी समुदाय की शान हैं। उन्हें बधाई देने के लिए आज अभिनंदन यात्रा निकाली गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *