रायगंज बस स्टैंड से लगभग तीन करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत


सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.) ।  राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगंज एनबीएसटीसी बस स्टैंड से करीब  2 करोड़ 88 लाख रुपये मूल्य के विदेशी सोने के बिस्कुट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभ्रांशु भट्टाचार्य (हुगली) और राजू देवनाथ (त्रिपुरा) के रूप में हुई है।

डीआरआई ने दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, इंडो-बांग्लादेश सीमा से विशेष चेंबर बने जूते और बेल्ट में सोने के बिस्कुट छिपाकर तस्करी की जा रही थी। आरोपी त्रिपुरा से गुवाहाटी होते हुए दूसरी बस से रायगंज पहुंचे थे और वहां से कोलकाता जाने की तैयारी में थे।

हालांकि, इस योजना की भनक पहले ही डीआरआई को लग गई। इसके बाद टीम ने तड़के सुबह रायगंज एनबीएसटीसी बस स्टैंड पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के जूते और बेल्ट में बने विशेष चेंबर से कुल 16 पीस सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। इनका कुल वजन 1 किलो 856 ग्राम बताया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 88 लाख 88 हजार रुपये आंकी गई है।

डीआरआई के वकील के अनुसार, यह सोना तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसमें इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से गुवाहाटी के रास्ते रायगंज होते हुए कोलकाता तक सप्लाई की योजना थी, जिसे टीम ने विफल कर दिया।

वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने आरोपों को निराधार बताते हुए अदालत में जमानत की अर्जी दी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

प्राथमिक जांच में डीआरआई को संदेह है कि दोनों आरोपियों का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह से हो सकता है। आरोपियों के पास से बस टिकट भी बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetpusulabetpusulabetholiganbetCasibomCasibomgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom holiganbetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoultrabetgrandpashabetholiganbetjojobetholiganbetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinoholiganbetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetgobahishopbalabetparkjojobet güncel girişbelugabahisDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomgrandpashabetporn livegrandpashabetcasibombetgitromabetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetgrandpashabetcasinomilyonholiganbetcasinomilyonholiganbetjojobetjojobetteosbetteosbetbahiscasino1winholiganbetgrandpashabetbetplaybetplaygrandpashabetcasibomgrandpashabetbettilt girişbettiltmatbetimajbetvdcasinomatbet güncel girişbetciocashwin girişcashwingrandpashabet girişesbet girişnesinecasinonesinecasinograndpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes