आशीघर फाड़ी और फाराबाड़ी महादेव स्पोर्टिंग क्लब के पहल पर जागरूकता रैली का आयोजन  

सिलीगुड़ी, 26 जून  (नि.सं.)। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी के आशीघर फाड़ी और फाराबाड़ी महादेव स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त पहल पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आशीघर सब ट्रैफिक गार्ड की ओर से भी स्कूली छात्रों के साथ एक अलग जागरूकता रैली निकाली गई। शुक्रवार सुबह आशीघर फाड़ी परिसर से रैली की शुरुआत हुई। इसमें पुलिसकर्मी, क्लब के सदस्य, स्थानीय निवासी और स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली ने इलाके की विभिन्न प्रमुख सड़कों का भ्रमण किया और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं, आशीघर सब ट्रैफिक गार्ड के नेतृत्व में निकाली गई दूसरी रैली में छात्रों ने नारे, गीत और संदेशों के जरिए समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने भी उनके साथ कदम मिलाकर राहगीरों को मादक पदार्थों के नुकसान के बारे में समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes