सिलीगुड़ी में नशे के खिलाफ मातृ शक्ति ने उठाई आवाज़, प्रधाननगर थाने में सौंपा ज्ञापन  

सिलीगुड़ी, 14 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, वहीं अब समाज के विभिन्न वर्ग भी इस मुहिम में सक्रिय रूप से जुड़ने लगे हैं। इसी क्रम में रविवार को नतून बाजार मातृ शक्ति संगठन की महिलाओं ने प्रधाननगर थाने पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा और इलाके से नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, प्रधाननगर थाना क्षेत्र के नतून बाजार इलाके में खुलेआम नशे का सेवन हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके कारण न केवल युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण भी बिगड़ता जा रहा है।

युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से मातृ शक्ति संगठन की महिलाओं ने यह पहल की। संगठन की ओर से पुलिस प्रशासन से नियमित अभियान चलाने, मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes