सिलीगुड़ी में घर से चल रहे नशा के कारोबार का भंडाफोड़, 267 ग्राम ब्राउन शुगर एक युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 17 अप्रैल (नि.सं.)। एसओजी और माटीगाड़ा थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने घर से चल रहा मादक कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी और माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रोहित महतो (19) है। वह विश्वास कॉलोनी का निवासी बताया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार रोहित महतो अपने घर से मादक की खरीद बिक्री का कारोबार चला रहा था। उसका घर एक तरह से मादक का अड्डा बन गया था। युवक खुद पूरे कारोबार को संभालता था। इसकी भनक लगते ही एसओजी और माटीगाड़ा थाना की सफेद पोशाक पुलिस उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए 24 घंटे नजर रख रही थी।
इसी बीच बीते कल रोहित महतो के घर पर अभियान के दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 267 ग्राम ब्राउन शुगर और नगद 15 हजार रूपये एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है। बरामद मादक पदार्थ का बाजार मूल्य लाखों रूपये आंकी गई है। पुलिस ने आज आरोपी को मादक कारोबार चलाने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश रिमांड की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *