बालासन नदी का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी पुल डूबा, सिलीगुड़ी-मिरिक यातायात ठप  

दुधिया, 19 जून (नि.सं.)। पहाड़ों में रातभर हुई लगातार भारी बारिश के कारण बालासन नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर की वजह से दुधिया क्षेत्र में बालासन नदी पर बना अस्थायी ह्यूम पाइप पुल पानी में डूब गया, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है।सिलीगुड़ी से मिरिक को जोड़ने वाले 12 नंबर राज्य राजमार्ग पर स्थित यह अस्थायी पुल पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन था। गुरुवार रात से जारी भारी बारिश के कारण नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव पुल को अपने आगोश में ले गया।स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बालासन नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में तटबंध न होने के कारण नदी का पानी धीरे-धीरे गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कर्सियांग बीडीओ और स्थानीय प्रशासन राहत एवं निगरानी कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes