दुहिता संगठन की ओर से आजमाबाद चाय बागान के महिलाओं एवं बच्चों में वस्त्र, शैक्षिक सामग्री व भोजन वितरित

नक्सलबाड़ी, 28 अगस्त (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी कें दुहिता संगठन की ओर से आजमाबाद चाय बागान की महिलाओं और बच्चों में कपड़े, स्कूल बैग, शैक्षिक सामग्री और भोजन वितरित किया गया। इसके अलावा महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।


इस दौरान पद्मश्री करीमुल हक, आरके जैन, आजमाबाद बागान के मैनेजर संजय दासगुप्त, सुखविंदर सिंह बाजवा, संगठन के प्रधान दुर्बा चट्टोपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस संबंध में करीमुल हक ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म समाज को साथ लेकर चल रहा है। इस कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा।

वहीं, संगठन की ओर से दुर्बा चट्टोपाध्याय ने कहा कि दुहिता का सफर आज से शुरू हो गया है। हम आजमाबाद बागान के बच्चों और महिलाओं की समस्याओं के लिए हमेशा खड़े हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *