फूलबाड़ी में अनियंत्रित होकर पलटा मक्का से लदा ट्रक

फूलबाड़ी, 27 जनवरी (नि.सं.)। फूलबाड़ी में अनियंत्रित होकर मक्का से लदा एक ट्रक सड़क किनारे जलाशय में पलट गया। यह घटना आज सुबह फूलबाड़ी भारत-बांग्लादेश सीमा पर एशियन हाईवे पर घटी है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मक्का से लदा उक्त ट्रक फूलबाड़ी से बांग्लादेश की ओर जा रहा था। तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जलाशय में पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। बताया गया है सड़क किनारे पार्किंग के दौरान ट्रक पलट गया।

इस संबंध में फूलबाड़ी बॉर्डर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सचिव शुभंकर नस्कर ने कहा कि फूलबाड़ी से भारत-बांग्लादेश सीमा तक एशियाई राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जाती है। इलाके में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को बीच-बीच में दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes