डंपर की चपेट में आने से छात्रा घायल, गुस्साए निवासियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

राजगंज, 8 जून (नि.सं.)। डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साए निवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना आज सुबह राजगंज के आमबाड़ी-चेउलीबाड़ी पक्की सड़क पर घटी है। घायल छात्रा का नाम रिया राय है। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह रिया राय ट्यूशन पढ़कर आमबाड़ी-चेउलीबाड़ी पक्की सड़क से घर जा रही थी। उसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल को बरामद कर सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन मौका देख डंपर फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आमबाड़ी-चेउलीबाड़ी पक्की सड़क को जाम कर टायर जलाकर विरोध जताया। साथ ही उस सड़क पर चलने वाले डंपरों को भी रोक दिया गया। निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों बालू-पत्थर लदे डंपर आवाजाही करते है। डंपरों के लिए आए दिन हादसे होते रहते हैं। आज इस घटना के बाद इस सड़क पर डंपरों की आवाजाही बंद करने की मांग की है।


दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *