राजगंज: आज सुबह दो डंपरों के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। यह घटना उदलाबाडी-क्रांति मोड़ के राज्य सड़क के पास धनताला बाजार संलग्न इलाके की है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह मयनागुड़ी से एक डंपर उदलाबाडी की तरफ जा रहा था। ठीक इसी दौरान उदलाबाडी से तेज रफ्तार एक अन्य डंपर आ रहा था। इस बीच पलास मोड़ पर दोनों डंपरों की आमने सामने की टक्कर हो गयी।
इस घटना में चालक वाहन में ही फंस गया। इधर खबर मिलते ही क्रांति चौकी की पुलिस एवं मयनागुड़ी से दमकल कर्मी मौके पर पहूंचे। इसके बाद डंपर के कुछ हिस्से को काट कर चालक को बाहर निकला गया। जिसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। इस बीच दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है।