डेंगू से बचाव में नाकाम सिलीगुड़ी नगर निगम, सड़क पर उतरी माकपा

सिलीगुड़ी, 21 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम पर डेंगू को नियंत्रण करने में नाकाम होने का आरोप लगाते हुए दार्जिलिंग जिला माकपा सड़कों पर उतरी हैं। आज माकपा के दार्जिलिंग जिला कमिटी के तत्वावधान में एक रैली के माध्यम से नगर निगम अभियान चलाया गया।


इस रैली का नेतृत्व वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य और जिला सचिव समन पाठक ने किया। उन्होंने मेयर पर डेंगू को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। इसके अलावा सीपीआईएम नेता अशोक भट्टाचार्य ने करुणामयी की घटना का कड़ा विरोध किया। इस बीच सीपीएम के नगर निगम अभियान के दौरान किसी भी अराजकता को रोकने के लिए एक विशाल पुलिस वाहिनी तैनात किया गया था।

रैली जैसे ही नगर निगम के सामने पहुंची पुलिस ने रैली को रोक दिया।जिसके बाद अशोक भट्टाचार्य, समन पाठक और अन्य वामपंथी नेताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध किया। वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य ने कहा किमेयर को डेंगू से मरने वालों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मेयर डेंगू से निपटने में विफल रहे हैं। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *