भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने रानीगंज ग्राम पंचायत के विभिन्न स्थानों पर किया चुनाव प्रचार

खोरीबाड़ी, 3 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने रानीगंज ग्राम पंचायत के विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार किया। आज सुबह भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू रानीगंज स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।


इसके बाद उन्होंने इलाकों में चुनाव प्रचार किया और लोगों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं, दुर्गा मुर्मू ने बताया क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित अनेक समस्याओं से जनता जूझ रहे हैं। इतने दिनों तक वामपंथी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने केवल लोगों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को बंगाल में राज्य सरकार रोक कर जनता को वंचित रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा भाजपा विकास की बात करती है।जो बोलती है वो करता है। काम किया है काम करेंगे झूठे वादे नहीं करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य आदि समस्याओं से घिरे क्षेत्रों का जोरदार विकास कार्य होगा। इस अवसर पर प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के साथ नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा सहित रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *