दूसरी औरत से पति के अफेयर का था शक, पत्नी ने गुस्से में आकर पति का कर दिया ये हाल की पति को जाना पड़ा अस्पताल

हैदराबाद के पास जियागुरा इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अपने पति के दूसरी महिला से संबंधों के शक में गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति पर गर्म तेल फेंक दिया। फिलहाल पति अस्पताल में भर्ती है। व्यक्ति का नाम गिरिधर लाल रमेश है। उसकी पत्नी का नाम रेणुका है।


बताया गया है कि कुछ साल पहले यह दंपत्ति अपने परिवार के साथ जियागुरा में किराए के मकान में रह रहे थे। इसके बाद गिरिधर लाल रमेश का पड़ोस की एक महिला से प्रेम संबंध बन गया। जिसके कारण वह अपनी पत्नी और बच्चों को अनदेखा करने लगा।

रेणुका ने मंगलवार को अपने पति को महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ा लिया। जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। उस समय रेणुका खाना बना रही थी। आरोप है कि गुस्से में आकर रेणुका ने अपने पति पर खौलता तेल उड़ेल दिया। गर्म तेल से गिरिधर के शरीर के कई अंग जल गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *