दुष्कर्म पीड़िता युवती से मिलने नहीं देने पर अग्निमित्रा पाल ने जतायी नाराज़गी

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त (नि.सं.)। भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल को फिर एक बार आज दुष्कर्म पीड़िता युवती से मिलने नहीं दिया गया है। गत 22 तारीख को खोरीबाड़ी चाय बागान इलाके रहने वाली एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। जिसके बाद से ही पीड़िता का इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है।

आज पीड़िता से मिलने के लिए अग्निमित्रा पाल गई थी, लेकिन एक बार फिर उन्हें रोक दिया गया। वहीं, इसे पहले भी बीती रात अग्निमित्रा पाल पीड़िता से मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी, उस दौरान भी उन्हें मिलने नहीं दिया गया था। 

अग्निमित्रा पाल ने बताया कि दो दिनों से उसे दुष्कर्म पीड़िता दिव्यांग युवती से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पीड़िता से उन्हें नहीं मिलने देना प्रशासन की कोई चाल है। शायद प्रशासन कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes