दूसरे राज्य में फंसे बेटा समेत 6 परिवारों को वापस लाने के लिये पिता ने लगाई मदद की गुहार

राजगंज, 3 मई (नि.सं.)। लॉकडाउन की वजह से अरुणाचल प्रदेश में बेटा, बहू और पोता सहित छह लोग फंस गये है। जिस वजह से फूलबाड़ी के बादलगछ के निवासी मोहम्मद कलीम उनकी चिंता में दिन काटने में मजबूर है। वहीं, कलीम आर्थिक समस्या में भी पड़ गये है।

सूत्रों के अनुसार मोहम्मद कलीम के बेटा नूर आलम अपनी पत्नी, बच्चे ओर 6 रिश्तेदारों के साथ 15 मार्च को अरुणाचल प्रदेश घूमने के लिये गये थे। वे लोग 23 मार्च को लौटने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण लौटना संभव नहीं हो पाया। मोहम्मद कलीम की मुश्किल यह है कि घर में कमाने वाला बाहर फंस गया है। जिस वजह से उन्हें आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गयी है।

वहीं, शनिवार को मोहम्मद कलीम की पत्नी अचानक गिर गयी, जिसके चलते उनका कमर पर काफी चोटें आयी है। अभी वह बिस्तर पर पड़ी है। इस स्थिति में नूर के पिता मोहम्मद कलीम ने प्रशासन से सभी को वापस लाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes