डीवाईएफआई की ओर से सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

राजगंज,7 फरवरी (नि.सं.)। सांप्रदायिक सद्भावना के संदेश लेकर डीवाईएफआई और एसएफआई की एनजेपी फूलबाड़ी लोकल कमिटी ने सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है।आज सुबह फूलबाड़ी से शक्तिगढ़ तक उक्त मैराथन का आयोजन किया गया।


इस मैराथन में कई प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस संबंध में दार्जिलिंग जिला सचिव मंडली के सदस्य दिलीप सिंह ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक संगठन देश के सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश कर रहे है।

इसलिए डीवाईएफआई और एसएफआई संयुक्त पहल पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान संदीप साह, द्वितीय स्थान दुलु सरकार तथा तृतीय स्थान करण छेत्री ने प्राप्त किया है। वहीं, महिला वर्ग में प्रथम स्थान संजीता उरांव, द्वितीय स्थान अनिशा मुंडा तथा तृतीय स्थान दीपाली सिंघ प्राप्त की है। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है।


इस दौरान पद्मश्री से सम्मानित करीमुल हक, सिलीगुड़ी के विधायक एवं सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य, डीवाईएफआई एनजेपी फुलबाड़ी लोकल कमिटी के सचिव एवं 32 नंबर वार्ड को -ऑर्डिनेटर तापस चटर्जी, वार्ड कमिटी के अध्यक्ष देबाशीष अधिकारी, क्रिकेटर एमडी खलेक उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *