एक दिन में एसओजी व प्रधान नगर पुलिस को मिली सफलता, 30 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 6 लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,17 सितंबर(नि.सं.)। एक दिन में एसओजी व प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 30 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की है। साथ ही 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम परिमल राय,बाबर अली,गफर अली,सलीम शेख, तजिबुर रहमान और करीबुल इस्लाम है। आरोपियों में बाबर, गफर, सलीम, तजिबुर और करीबुल मुर्शिदाबाद का और परिमल नक्सलबाड़ी के बाबूपाड़ा का निवासी बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी में मादक तस्करी की योजना बनाई गई थी। इस योजना को पूरा होने से पहले ही एसओजी और प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस ने विफल कर दिया। आप को बता दें कि मुर्शिदाबाद से दो ग्रुप करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी पहुंचे थे। जिसमें बाबर और गफर दोनों एक बैंग में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर तस्करी के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे। शनिवार को बाबर और गफर दोनों दार्जिलिंग मोड़ के पास ब्राउन शुगर कि डिलेवरी के लिए घूम रहे थे। तभी परिमल राय बाइक लेकर ब्राउन शुगर की डिलीवरी लेने पहुंचा।

इस दौरान वेश बदलकर बैठी एसओजी और प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दार्जिलिंग मोड़ संलग्न दुर्गागुड़ी इलाके में बाबर अली, गफर अली और परिमल राय को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बैंग बरामद हुआ। जिसके अंदर से 2 किलो ब्राउन शुगर मिला। इसके बाद तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

वहीं, बाद में दूसरा ग्रुप भी प्लान के तहत एक नंबर वार्ड अंतर्गत राजेंद्र नगर स्थित एक मंदिर में मादक तस्करी के लिए पहुंचे। लेकिन गुप्त सूत्रों की मदद से एसओजी की टीम और प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार देर रात को 2 किलो ब्राउन शुगर के साथ सलीम शेख, तजिबुर रहमान और करीबुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetcasiverajokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobet girişnew pornbahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrainterbahissezarcasinojojobet güncel girişmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetporn liveperabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes