जलपाईगुड़ी तीस्ता नदी के चर से एक वयस्क हाथी का शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 12 जून(नि.सं.)। तीस्ता नदी के चर से एक वयस्क हाथी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, क्रांति ब्लॉक के चापाडांगा ग्राम पंचायत के बासुसुबा इलाके में स्थानीय लोगों ने नदी किनारे हाथी का शव देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह वनकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जलपाईगुड़ी और बैकुंठपुर डिवीजन के वन कर्मियों ने क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, यह हाथी स्थानीय नहीं था। संभव है कि पहाड़ी इलाके में किसी दुर्घटना में इसकी मौत हुई हो और तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर शव यहां पहुंचा हो। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 10 दिनों से शव पानी में था। हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes