सिलीगुड़ी में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, शराब और वाहन जब्त-एक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 4 जुलाई  (नि.सं.)। आबकारी विभाग अवैध रूप से लाई जा रही सिक्किम की गैर-शुल्क नॉन ड्यूटी पेड अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम संतोष कुमार प्रसाद है। सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सिक्किम के नामची से एक वाहन से गैर-शुल्क भुगतान वाली सिक्किम निर्मित शराब और बीयर लोड कर उसे सिलीगुड़ी के रास्ते बिहार भेजा जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर आबकारी सर्किल के प्रभारी ने एनएच-10 स्थित चंपासारी एसजेडीए मार्केट के पास अभियान चलाया। इस दौरान आबकारी अधिकारियों ने गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। जिसके बाद वाहन चालक संतोष कुमार प्रसाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 
वहीं, आबकारी विभाग ने दुसरा अभियान देर रात सिलीगुड़ी जंक्शन में चलाया। अभियान के तहत एक स्कूटी से लगभग 50 लीटर गैर-शुल्क भुगतान वाली सिक्किम शराब बरामद की गई। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आबकारी विभाग पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes