फालाकाटा के तसाटी चाय बागान में तेंदुए के हमले में महिला घायल

अलीपुरद्वार,11मार्च (नि.सं.)। फालाकाटा के तसाटी चाय बागान में काम करने के दौरान एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई है। इस घटना से चाय बागान संलग्न इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। घायल महिला का नाम दुखुनी मुंडा है।


बताया गसा है कि महिला आज सुबह अन्य श्रमिकों के साथ चाय बागान में काम कर रही थी। अचानक चाय बागान की झाड़ियों से एक तेंदुआ महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर श्रमिक मौके पर पहुंचे और घायल महिला को बरामद कर पहले तसाटी चाय बागान अस्पताल ले ले गए। बाद में महिला को बीरपाड़ा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *