फांसीदेवा: राष्ट्रीय राजमार्ग से व्यक्ति का शव बरामद

फांसीदेवा,11 सितंबर (नि.सं.)। फांसीदेवा के जगन्नाथपुर इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग – 31 के किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम नालिला अशोक है। वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शव को नेशनल हाईवे के किनारे पर पड़ा देखा गया। मृतक का पैर बंधा हुआ था।


घटना की खबर बिधाननगर चौकी की पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक व्यक्ति ट्रक का चालक या खलासी होने का आशंका जताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *