सिलीगुड़ी,2 फरवरी (नि.सं.)।सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत फांसीदेवा इलाके में फिर से तेंदुए का आतंक देखा गया है। रविवार सुबह दांडाबक्स जोत के एक चाय बागान मेें तेंदुए का आतंक देखा गया। बताया गया है कि कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने तेंदए को देखा था।
हालांकि, उस समय तेंदुए के पैर का निशान नहीं मिला था, लेकिन आज स्थानीय लोगों ने तेंदुए के पैर का निशान मिलने का दावा किया है। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी है।
वन विभाग द्वारा काफी देर तक तेंदुए को ढूंढने के बाद भी जब तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला तो इलाके में पिंजरा गया है।