फाटापुकुर में सड़क दुर्घटना में दो घायल

राजगंज,3 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फाटापुकुर मोड़ पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। तभी जलपाईगुड़ी की ओर से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


जिसके चलते बाइक चालक व उक्त व्यक्ति घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बरामद कर अस्पताल भेजा। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही फाटापुकुर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *