ममता बनर्जी के बयान पर सियासी घमासान, सिलीगुड़ी में वकील ने दर्ज कराई शिकायत  

सिलीगुड़ी, 4 जून (नि.सं.)। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान को लेकर उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सिलीगुड़ी साइबर थाने में अधिवक्ता रिंकु चटर्जी सिंह ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि धर्मतला में आयोजित धरना मंच से दिए गए उनके बयान से देश की आंतरिक सुरक्षा और भारत-बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

अधिवक्ता का कहना है कि ममता बनर्जी के बयान से संवैधानिक संस्थाओं, विशेष रूप से चुनाव आयोग और चुनावी ड्यूटी में तैनात केंद्रीय बलों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान आम जनता के बीच अविश्वास का माहौल पैदा कर सकते हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2 जून को कोलकाता के रानी रश्मोनी मंच पर दिए गए कथित बयान में ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़ी गोपनीय बातचीत का दावा किया और बांग्लादेश में हुई एक चर्चित हत्या का जिक्र किया, जिससे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर असर पड़ सकता है।

अधिवक्ता रिंकु चटर्जी सिंह ने इस मामले को गंभीर बताते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान पड़ोसी देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रिंकू चटर्जी सिंह ममता बनर्जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। फिलहाल इस नए विवाद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और मामले की जांच की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabet girişjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetgrandpashabetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerbettiltmatbet güncel girişsahabetsekabet girişpusulabet girişcasibom casibom holiganbetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetjojobetstreameastbahiscasinoholiganbetgrandpashabetpusulabetvdcasinoMercurecasinobetsalvadoronwinbetgit girişsekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetbetgitazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandragrandpashabet girişgrandpashabet güncel girişjojobet güncel giriştipobetjojobet girişholiganbetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetjojobetholiganbet girişibizabet girişibizabetgameofbet girişgameofbetesbetgrandpashabet girişbetbeygrandpashabetbetbey giriştambet giriştambet giriştambettambetwbahis girişDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetesbetcasibomwbahiscasibomcasibomgrandpashabetstreameastgrandpashabet güncel giriş Built with ❤︎ by appycodes