सिलीगुड़ी में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान

सिलीगुड़ी, 02 जुलाई (नि.सं.)। डाबग्राम एक नंबर अंचल के खुला चांद फापरी इलाके में स्थित एक फर्नीचर गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। अचानक गोदाम के अंदर से आग की लपटें निकलती देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग तेजी से फैल गई और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में गोदाम में रखी बड़ी मात्रा में सामग्री जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस आगजनी में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes