सिलीगुड़ी में लोक निर्माण विभाग के ऑफिस में लगी आग

सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (नि.सं.)। बुधवार रात सिलीगुड़ी में हॉस्पिटल मोड़ के पास लोक निर्माण विभाग के ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों ने बताया कि पहले बिल्डिंग की छत पर बने एक कमरे से धुआं निकलता देखा गया। फिर, अचानक आग विकराल रूप ले लिया।
आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को खबर दी। खबर मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।


कर्मचारी के मुताबिक, जिस कमरे में आग लगी थी, उसे स्टोर रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। वहां ऐसी मशीन और बिजली के तार समेत कई सामान रखे हुए थे। फ़िलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *