सिलीगुड़ी के बर्दवान रोड इलाके में लगी भयानक आग में पांच घर जलकर खाक

सिलीगुड़ी,15 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के बर्दवान रोड इलाके में लगी भयानक आग में पांच घर जलकर खाक हो गया है। अग्निकांड की घटना गुरुवार रात को घटी है। घटना के बाद आनन-फानन में इसकी सुचना दमकल विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही दमकल की तीन इंजन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पांच घर पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। दमकल विभाग का शुरुआती अंदाज़ा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। दमकल विभाग और पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *