सिलीगुड़ी, 20 जनवरी (नि.सं.)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सिलीगुड़ी के विधान मार्केट व्यवसायी समिति की पहल पर फूल प्रदर्शनी मेला आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यह फूल प्रदर्शनी मेला अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
मंगलवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में आयोजकों ने एक पत्रकार वार्ता कर मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फूल प्रदर्शनी मेला 23 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा।
मेले में विभिन्न रंगों और प्रजातियों के फूलों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही कई प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मेले के प्रमुख आकर्षणों में चित्रांकन प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर तथा कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है।
विधान मार्केट व्यवसायी समिति की पहल पर फूल प्रदर्शनी मेला 23 से

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बार डांसर की रहस्यमय मौत, वार्ड-40 के किराए के मकान से शव बरामद
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 40 में इस्कॉन मंदिर के पास एक बार डांसर युवती की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। वह पंजाब की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी के एक बार में बार डांसर के रूप में काम करती थी। जानकारी के अनुसार…
सिलीगुड़ीसेवक रोड के शॉपिंग मॉल में एसडीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग और एनफोर्समेंट ब्रांच छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर कई रेस्टोरेंट बंद रखने के निर्देश
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक नामी शॉपिंग मॉल में मौजूद विभिन्न रेस्टोरेंट और पब में जलपाईगुड़ी के एसडीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग और एनफोर्समेंट ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। इस अभियान के दौरान कई रेस्टोरेंट और पब में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वास्थ्य संबंधी नियमों में कई अनियमितताएं सामने आने का आरोप…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में तीन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; करीब 3 लाख के जेवर बरामद
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। शहर में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं की जांच करते हुए भक्तिनगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की घटनाओं से जुड़े करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवनीत कुमार गुप्ता (27)…
सिलीगुड़ीकच्चे माल की बढ़ती कीमतों के बीच पूजा की तैयारियों में जुटे सिलीगुड़ी की कुम्हारटोली के मूर्तिकार
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। पूजा का मौसम शुरू होने के साथ ही सिलीगुड़ी की कुम्हारटोली में चहल-पहल बढ़ गई है। हालांकि इस व्यस्तता के बीच मूर्तिकारों की चिंता भी बढ़ रही है। प्रतिमा बनाने वाली मिट्टी से लेकर बांस, सुतली, कपड़ा, रंग और सजावटी सामान तक लगभग सभी कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे मूर्तिकार पर आर्थिक…
