फूलबाड़ी बैराज में बहने वाले व्यक्ति का नहीं लगा कोई सुराग, तलाशी जारी

राजगंज,19 सितंबर (नि.सं.)। विश्वकर्मा भगवान को विसर्जन करने गया एक व्यक्ति फूलबाड़ी बैराज में बह गया था। हालांकि, अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, आज सुबह से ही डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप उक्त व्यक्ति की तलाशी कर रहे है। लातपा व्यक्ति का नाम चुनचुन सहानी है। वह सिलीगुड़ी के 18 नंबर वार्ड के बागराकोट के निवासी है।


ज्ञात हो कि रविवार शाम को सिलीगुड़ी से एक दल फूलबाड़ी महानंदा बैराज में विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विसर्जन करने गया था। वहां विसर्जन के बाद वे लोग पिकनिक मना रहे थे। इसके बाद नहाने के दौरान चुनचुन सहानी नदी में बह गया। एक दिन बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का कोई पता नहीं चला है। फांसीदेवा पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *