फुलबाड़ी के नवापारा संलग्न तीस्ता कैनाल से व्यक्ति का शव बरामद

फुलबाड़ी, 16 जुलाई(नि.सं.)। फुलबाड़ी-आमबाड़ी राज्य राजमार्ग पर फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के छोटे नवापारा संलग्न तीस्ता कैनाल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। उक्त शव को दमकलकर्मियों ने बरामद किया। 
बताया जा रहा है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को गाजोलडोबा तीस्ता कैनाल में देखा। जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।इसके बाद फुलबाड़ी से दमकल विभाग की कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। शव तीस्ता कैनाल के बीचो बीच होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। सूचना पाकर आमबाड़ी चौकी और एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। खबर लिखे जाते तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes