राजगंज, 5 मार्च (नि.सं.)। फूलबाड़ी महानंदा बैराज से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके मेें सनसनी फैल गयी। बताया गया है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने फूलबाड़ी महानंदा बैराज के 10 नंबर गेट पर उक्त व्यक्ति का शव देखा।
इसके बाद घटना की जानकारी फांसीदेवा पुलिस को दी गयी। खबर मितले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।