फूलबाड़ी,18 मार्च (नि.सं.)। फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत के छूट नावापाड़ा इलाके में एक छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृत छात्रा का नाम दीपा साहा (16) है। इस साल दीपा ने माध्यमिक की परीक्षा दी थी।
बताया गया है कि दीपा के पिता और मां आज सुबह काम पर गए थे। दीपा घर में अकेली थी। जब दीपा की मां घर आकर दरवाजा खोला तो दीपा को फंदे से लटकी हुई है। लेकिन घरवालों को समझ में नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया।
दूसरी ओर, घटना की जानकारी न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।