फूलबाड़ी महानंदा बैराज से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। फूलबाड़ी महानंदा बैराज से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। हालांकि, खबर लिखे जाते तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बताया गया है कि आज दोपहर को स्थानीय लोगों ने फूलबाड़ी महानंदा बैराज में उक्त व्यक्ति के शव देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस व फांसीदेवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *