फूलबाड़ी में रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू

फूलबाड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। 30 मार्च को रामनवमी है। रामनवमी को लेकर फूलबाड़ी में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर लगभग 10 दिन पहले रामनवमी महोत्सव समिति के सदस्य सड़कों पर उतर गये है। रामनवमी महोत्सव समिति के सदस्य आज सुबह से ही फूलबाड़ी में विभिन्न जगहों पर गेरुआ ध्वज और फ्लेक्स लगाते नजर आए।


रामनवमी के अवसर पर अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी फूलबाड़ी से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा फूलबाड़ी बटतला से शुरू होकर सिलीगुड़ी पहुंचेगा। आज संगठन के सदस्य फूलबाड़ी सीमा से लेकर सिलीगुड़ी तिनबत्ती मोड़ तक गेरुआ झंडों से सजाने का काम कर रहे हैं। इस शोभायात्रा के विशेष आकर्षण के अलावा यहां 20 फीट लंबी राम मूर्ति भी है। संगठन के सदस्यों को उम्मीद है कि इस वर्ष फूलबाड़ी से होने वाली इस शोभायात्रा में करीब 20 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *