गहने सफाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 दिसंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक ने सोने-चांदी के आभूषण सफाई करने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।


बताया गया है कि प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर घटना की जांच करते हुए मुख्य आरोपी को बिहार से पकड़ कर आज सुबह सिलीगुड़ी पहुंची। आरोपी का नाम गुड्डू मंडल (37) है। वह बिहार के कटिहार का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने आज आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुड्डू मंडल और उसका एक सहयोगी मेट्रोपॉलिटन के प्रधान नगर, भक्ति नगर इलाके में लोगों के घरों में जाकर सोने-चांदी के जेवरात की सफाई करने के नाम पर लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर सोने और चांदी के जेवरात लेकर फरार जाया करते थे। लेकिन यह मामला 14 दिसंबर को सामने आया जब प्रधान नगर थाना अंतर्गत सालबाड़ी इलाके में महिला के साथ सफाई के नाम पर जेवरात ठगी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद ठगी की शिकार हुई महिला ने इस संबंध में प्रधान नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी।


शिकायत के आधार जांच में जुटी पुलिस ने सालबाड़ी इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना और इस बिहार के ठगी गिरोह का खुलासा हुआ। इसके बाद प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के लिए बिहार पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रधान नगर थाने की पुलिस आरोपी गुड्डू मंडल के सहयोगी की तलाश कर रही है। पुलिस ने गहनता के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *