गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते ही स्कूल से चोरी हुई तीन गैस सिलेंडर, चोर गिरफ्तार  

सिलीगुड़ी, 30 मार्च (नि.सं.)। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते ही सालबारी स्थित एक सरकारी हाई स्कूल से मिड डे मील के लिए व्यवहार किये जाने वाले तीन गैस सिलेंडर चोरी होने का एक मामला सामने आया है।


हालांकि इस मामले में प्रधान नगर थाना की पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी का गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चोर का नाम गणेश प्रसाद (29) है। वह दागापुर इलाके का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 तारीख की रात सालबारी स्थित एक सरकारी हाई स्कूल से मिड डे मील के लिए व्यवहार किये जाने वाला तीन गैस सिलेंडर की चोरी हो गई थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की तरफ से प्रधान नगर थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई।


जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक अभियान चलाकर 29 तारीख की रात को दागापूर इलाके से गणेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद चोरी हुई तीन गैस सिलेंडर को बरामद कर लिया गया। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *